युवा जागृति संगठन ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह में जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियां और खाद्य सामग्री

0
20

जयपुर। युवा जागृति संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत डिफेंस कॉलोनी गुर्जर घाटी आमेर रोड के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जलमहल स्थित पानो की बगीची में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां, गजक के पैकेट, फल, पेन, चिप्स के पैकेट, कचौरी और अल्पाहार सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम संयोजक दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के साथ खुशियां साझा करने और उन्हें सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। समारोह में महिलाओं को सुंदर साड़ियां और खाद्य सामग्री भेंट की गई। इसके साथ ही फल, पेन, चिप्स के पैकेट, कचौरी तथा अल्पाहार भी वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी, प्रमोद नावानी, राजन सरदार, गिरधारी कृष्णानी, किशन पूजानी, अजय मूलचंदानी, जितेंद्र माहेश्वरी, कुंदन लाल पठानी, पार्षद रेणु खंडेलवाल, गिर्राज खंडेलवाल, नरेंद्र जोधपुरी, अनिल लोहाना, हेमंत गोयल, प्रतीक, गौरव गोयल, राजेश टहलानी, प्रेम खत्री, दीपक धामेजानी, रमेश रामरख्यानी, प्रकाश ज्ञानानी, मनोज सेवानी, राजेश वर्मा, विजय हासानी, धर्मेंद्र पमनानी, करण अलवानी, प्रकाश समलानी, प्रसून शर्मा, देवीदास चेलानी, पुरुषोत्तम वरयानी, विजय वाधवानी, दीपक गोयल, पंकज ज्ञानचंदानी, मनोज जेसवानी, राकेश चतवानी, राजेश गोपलानी, मुकेश मोतियानी, हर्ष कलवानी, श्याम कमलानी, कपिल हेमनानी, मुकेश तोतलानी, निशांत केसवानी, पुरुषोत्तम आसवानी, तरुण मोटवानी, धर्मेंद्र त्रिलोकानी, पुरुषोत्तम गुलवानी, अक्षय रजवानिया, पुरुषोत्तम उमरनानी, विकास हेमनानी, पंडित रामनारायण वैद्य, पदमा हेमनानी, संतोष गुप्ता, हर्षा सेवानी, सरिता कुलकर्णी, अंजना त्रिलोकानी और लक्ष्मी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here