आज ठिकाना राम मंदिर में सजेगा तिलक का दरबार: राजसी परंपराओं के साथ होगा श्रीराम का सगाई समारोह

0
22

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में आयोजित श्रीराम-जानकी विवाह मंगल महोत्सव के तहत शुक्रवार को सगाई एवं तिलक समारोह पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों और राजसी परंपराओं के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विवाह उत्सव की भव्य रौनक देखने को मिलेगी।

विवाह परंपरा के अनुसार जनकपुर की ओर से काकड़े वाले परिवार के जगदीश, लक्ष्मीनारायण एवं उमेश दूल्हे सरकार श्रीराम का तिलक करेंगे। इस दौरान चारों दूल्हों की गोद भराई की रस्म भी संपन्न होगी। उन्हें विशेष राजसी पोशाक, साफे, सिरपेच, कंठे, कमरबंद, नवीन तलवार सहित मिठाई, मेवे, बीड़ा एवं अन्य मांगलिक सामग्री भेंट की जाएगी।

वहीं अयोध्या की ओर से महंत परिवार द्वारा माता सीता की गोद भराई की रस्म निभाई जाएगी। इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक मांगलिक ओढ़नी ओढ़ाकर बोरला, हीरे का टीका, नथ, चूड़ियां, कंगन, रानी हार और पायजेब सहित विभिन्न राजसी आभूषण भेंट किए जाएंगे। साथ ही मिठाई, मेवे, बीड़ा एवं अन्य शुभ सामग्री अर्पित की जाएगी।

मंदिर में आयोजित यह समारोह अयोध्या और जनकपुर की विवाह परंपराओं का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत करेगा। भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह की रस्मों को राजसी वैभव एवं धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से 28 नवंबर को होने वाले श्रीराम-जानकी विवाह के मुख्य आयोजन को लेकर विशेष सजावट और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here