शातिर नकबजन चढा पुलिस के हत्थे: आधा दर्जन से अधिक मामलों में था वांछित

0
21

जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित शातिर आरोपी पवन मीणा को कोटा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपी ने जयपुर पश्चिम के साथ जयपुर पूर्व और जयपुर दक्षिण जिलों में भी कई चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपी से चोरी का माल बरामद करने और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशान्त किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन मीणा (30) पुत्र स्वर्गीय गोवर्धन मीणा मूल रूप से गांव बमोर, थाना टोंक सदर का निवासी है। वह वर्तमान में कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में डडवाड़ा स्थित इमानुअल स्कूल के सामने राजेन्द्र होटल में किराए पर रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। वह दिन में नशे की हालत में बाजारों, दुकानों, शोरूम और आवासीय कॉलोनियों में पैदल घूम कर रेकी करता था। इसके बाद रात में मौका देखकर मकानों और प्रतिष्ठानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here