नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला को मारा थप्पड़

0
37

जयपुर। दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने एक बुजुर्ग महिला से अभद्रता करते हुए अश्लील टिप्पणी कर दी। महिला के विरोध करने पर चालक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साई महिला ने अपनी चप्पल उतारकर चालक की पिटाई कर दी। महिला से अभद्रता का पता चलने पर मौके पर मौजूद लोगों ने भी चालक को पीटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची शिप्रापथ थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ऑटो रिक्शा जब्त कर लिया।

शिप्रापथ थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास ऑटो चालक अपना वाहन लेकर खड़ा था। वह शराब के नशे में था। इसी दौरान वहां से गुजर रही बुजुर्ग महिला पर उसने अश्लील टिप्पणी की। महिला ने विरोध किया तो चालक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला ने चप्पल से चालक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी चालक के साथ मारपीट की।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here