जयपुर में हुआ जेजेएस एग्जीबिटर्स मीट 2026 का आयोजन

0
35

जयपुर। जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) 2026 के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में एग्जीबिटर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ज्वैलर्स उपस्थित रहे और आगामी शो को लेकर काफी उत्साहित दिखे। मीट में 350 से अधिक एग्जीबिटर्स ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जेजेएस की थीम ‘कलर्ड जेमस्टोन्स’ है। इस मेगा ज्वैलरी शो का 22वां वर्ष इस बार 22 से 25 दिसंबर तक सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला है।

जेजेएस के चेयरमैन, राजीव जैन ने एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रम का लेआउट और साथ ही एग्जीबिटर्स और विजिटर्स को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जेजेएस का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में करेंगे।

जैन ने जेजेएस की उल्लेखनीय यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि शो ने 67 बूथों से शुरू होकर आज 1200 से अधिक बूथों का आकार ले लिया है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जेजेएस में इस वर्ष 650 से अधिक एग्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं, वहीं पिंक क्लब में बी2बी इंटरेक्शन के लिए 74 बूथ होंगे। राजीव जैन ने बताया की 350 से अधिक एक्ज़ीबाइटर्स की प्रतीक्षा सूची है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष 21 दिसंबर को ट्रेड विजिटर्स के लिए एक्सक्लूजिव प्रीव्यू डे भी रखा गया है। जो एक नई विधा है। साथ ही, 1,000 होस्टेड बायर्स नाईट भी शो में रिज़र्व कर दी गई है ।इसके अतिरिक्त, जयपुर ज्वैलरी डिजाइन फेस्टिवल (जेजेडीएफ) के अंतर्गत 67 बूथ्स होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ज्वैलर्स को जेजेएस के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न शहरों में रोड शो भी आयोजित किए गए हैं। इसके बाद, राजीव जी एग्जीबिटर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

इस अवसर पर मानद सचिव कमल कोठारी ने कहा कि जेजेएस की निरंतर सफलता सभी एग्जीबिटर्स, विजिटर्स, विक्रेताओं और जेजेएस आयोजन समिति के सहयोग और प्रयासों का परिणाम है, जिसके कारण यह आयोजन हर साल “बिगर एंड बैटर” होता जा रहा है।इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान जेजेएस के साथ 20 वर्षों से जुड़े एक्ज़िबिटर्स 17 एग्जीबिटर्स का मंच पर सम्मानित किया गया।।कार्यक्रम में जेजेएस पैट्रन विमल चंद सुराणा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जेजेएस के प्रवक्ता एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी, अजय काला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जेजेएस की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और संस्थापक चेयरमैन का विज़न के अनुरूप जेजेएस टीम कम कर रही है। उन्होंने कहा कि जेजेएस ब्रांड की लोकप्रियता में रिपीट एग्जीबिटर्स बड़ी संख्या में होना व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद होता है। उन्होंने आगे कहा कि देश भर के ज्वैलर्स और ग्राहक दिसंबर शो का इंतजार कर रहे हैं। काला ने इस पर प्रकाश डाला कि देश के सबसे बड़े बीटूबी और बीटूसी ज्वैलरी शो में शुमार जेजेएस में इस वर्ष 50,000 से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here