देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित एक बदमाश गिरफ्तार

0
182
A criminal arrested with a country-made pistol and live cartridges
A criminal arrested with a country-made pistol and live cartridges

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जयपुर पूर्व ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को पकड़ा है और उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आर्यन उर्फ अशोक निवासी जवाहर नगर हाल ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद की है। पुलिस आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here