23 अप्रैल को चारदीवारी में निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

0
51
A grand procession of Lord Parashurama will take place in the Walled City on April 23.
A grand procession of Lord Parashurama will take place in the Walled City on April 23.

जयपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जयपुर महानगर की ओर से 23 अप्रैल को चारदीवारी क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

महामंत्री शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा जलेब चौक से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता और त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गी, बैंड-बाजों सहित पारंपरिक लवाजमे के साथ 31 आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

इस संबंध में महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में महासभा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में संरक्षक सत्यनारायण कांकर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम उपाध्याय, पूर्व डी.जे. अशोक शर्मा, महिला अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति शर्मा, कविता मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, केदारनाथ शर्मा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से हनुमान सहाय शर्मा को शोभायात्रा का संयोजक तथा सुभाष चन्द्र शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। महासभा ने अधिक से अधिक लोगों से इस शोभायात्रा में भाग लेने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here