तेज रफ्तार कार ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी

0
243

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने यातायात संचालक कर रहे हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इससे हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि 5 मई की शाम वह खातीपुरा तिराहे पर यातायात संचालक कर रहा था इसी दौरान उसने एक तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने रुकने की बजाय स्पीड़ बढ़ा दी और उसके टक्कर मार दी। हैडकांस्टेबल कार से टकरा कर सड़क पर गिर गया।

इससे उसके मुहं, हाथ, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। हादसे के बाद घायल हेड कांस्टेबल को उसके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here