जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर में नवप्रवेशित स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारम्भ’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शोध, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, मेंटरशिप, पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी, इन्क्यूबेशन सेल तथा विद्यार्थी जीवन से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विश्वविद्यालय के चांसलर अमित गुप्ता ने कहा कि स्नातकोत्तर शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि करियर को नई दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से एआई और बदलती कार्य संस्कृति के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया।
वाइस चांसलर प्रो. टी.एन. माथुर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में विद्यार्थियों को रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ समाज के विकास में प्रभावी योगदान देने के लिए सक्षम बनाना है।



















