कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह

0
53
Amy Misobbah is inspired by Katrina Kaif.
Amy Misobbah is inspired by Katrina Kaif.

मुंबई : फिटनेस सिर्फ जिम में पसीना बहाने का नाम नहीं, बल्कि हर दिन खुद के बेहतर संस्करण को गढ़ने की प्रक्रिया है। अभिनेत्री एमी मिसोब्बाह इसी सोच के साथ अपनी फिटनेस यात्रा को आगे बढ़ा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी इस प्रेरणा के केंद्र में हैं बॉलीवुड की फिटनेस आइकन कैटरीना कैफ, जिनका अनुशासन, निरंतरता और हेल्दी लाइफस्टाइल एमी के लिए एक आदर्श बन चुका है।

एमी का कहना है कि बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ की फिटनेस के प्रति अटूट प्रतिबद्धता उन्हें हर दिन बेहतर बनने की प्रेरणा देती है। उनके अनुसार, कैटरीना ने फिटनेस को कभी ट्रेंड नहीं, बल्कि जीवन का स्थायी हिस्सा बनाया है और यही सोच उन्हें सबसे अलग बनाती है।

एमी अपनी दिनचर्या में पौष्टिक भोजन, नियमित वर्कआउट और संतुलित जीवनशैली को प्राथमिकता देती हैं। नाश्ते में एवोकाडो टोस्ट और अंडे, दोपहर में ग्रिल्ड चिकन या मछली के साथ सब्जियां, स्नैक्स में बादाम और ग्रीन टी तथा रात में हल्का सी-फूड और सलाद उनकी डाइट का हिस्सा हैं। उनका मानना है कि स्वस्थ शरीर केवल अच्छी कसरत से नहीं, बल्कि सही खान-पान और निरंतर अनुशासन से बनता है।

एमी कहती हैं कि फिटनेस का असली अर्थ परफेक्ट दिखना नहीं, बल्कि खुद को हर दिन अधिक मजबूत, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाना है। कैटरीना कैफ से मिली प्रेरणा के साथ वह न सिर्फ अपनी फिटनेस यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि चाहती हैं कि उनका यह समर्पण दूसरों को भी स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।

(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here