जयपुर। लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार राकेश गुर्जर इन्सां ने रक्तदान किया। जयपुर ब्लॉक के ग्राम आतेंला (कोटपूतली) निवासी राकेश गुर्जर इन्सां ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार राकेश गुर्जर इन्सां दौलतपुरा स्थित डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र में सेवा के लिए आए हुए थे। सेवा पूरी कर लौटते समय उन्हें सूचना मिली कि निम्स अस्पताल, कूकस में भर्ती श्रीगंगानगर निवासी दिनेश को रक्त की आवश्यकता है। दिनेश लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल रक्त की जरूरत थी।
सूचना मिलते ही राकेश गुर्जर इन्सां बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और मरीज के लिए रक्तदान किया। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के अनुसार सेवादार लगातार मानवता की भलाई के कार्यों में जुटे हुए हैं।

















