बाबा श्याम की भक्ति को डिजिटल मंच से जन-जन तक पहुंचाने की पहल

0
42

जयपुर। आधुनिक युग में सूचना एवं तकनीक के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में श्री श्याम सेवा संघ, मानसरोवर की ओर से एक नई पहल की जा रही है। इसी कड़ी में संघ द्वारा अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल ‘चैतन्य पथ’ का लोकार्पण रविवार, 1 नवंबर को किया जाएगा। ‘चैतन्य पथ’ का अर्थ जागृति का मार्ग है।

संघ की ओर से आगामी 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘अलोलिका श्री श्याम सुमिरन महोत्सव’ की तैयारियों के तहत यह डिजिटल पहल की गई है। वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का लोकार्पण हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, जयपुर शहर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा एवं सुप्रसिद्ध भागवताचार्य आशीष व्यास के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम टैगोर इंटरनेशनल स्कूल परिसर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में दोपहर 12:15 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर उपस्थित श्याम भक्तों को वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल की कार्यप्रणाली और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाबा श्याम की सेवा में आयोजित होने वाले कीर्तन, भजन संध्या एवं धार्मिक आयोजनों की जानकारी डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक भक्तों तक आसानी से पहुंचाना है। साथ ही भविष्य में विभिन्न श्याम सेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सूचना भी एक ही मंच के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here