विश्वस्तरीय यूबीई एंडोस्कोपिक तकनीक से नाइजीरियाई मरीज को नई जिंदगी, प्रियुष हॉस्पिटल में सफल स्पाइन सर्जरी

0
41
Nigerian patient gets a new lease of life through world-class UBE endoscopic technique.
Nigerian patient gets a new lease of life through world-class UBE endoscopic technique.

जयपुर। जयपुर स्थित प्रियुष न्यूरो एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का परिचय दिया है। हॉस्पिटल के सीनियर एंडो स्पाइन एवं ब्रेन सर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने नाइजीरिया से आए एक मरीज का अत्याधुनिक (यूनिलेटरल बायपोरटेल एंडोस्कोपिक ) तकनीक से सफल ऑपरेशन कर उसे वर्षों से चली आ रही कमर दर्द, पैरों में सुन्नपन, तेज दर्द और झनझनाहट की समस्या से राहत दिलाई।

डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि जांच में मरीज की रीढ़ की हड्डी में सीवियर डिस्क कंप्रेशन पाया गया था। यूबीई तकनीक के माध्यम से नसों पर पड़ रहे दबाव को हटाते हुए रॉड एवं स्क्रू फिक्सेशन के साथ टी-लिफ सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया।

उन्होंने बताया कि यूबीई वर्तमान समय की सबसे आधुनिक मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी तकनीकों में से एक है। इसमें केवल 5 मिमी और 8 मिमी के दो छोटे छेदों से पूरी सर्जरी की जाती है, जिससे मांसपेशियों और हड्डियों को न्यूनतम क्षति पहुंचती है। रक्तस्राव, संक्रमण और ऑपरेशन के बाद होने वाला दर्द भी काफी कम रहता है, वहीं मरीज कम समय में सामान्य जीवन में लौट सकता है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत में अभी केवल चुनिंदा चिकित्सा केंद्रों पर ही यह अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध है और प्रियुष हॉस्पिटल उन अग्रणी संस्थानों में शामिल है, जहां यूबीई तकनीक से नियमित रूप से जटिल स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। विदेशी मरीज का सफल उपचार इस बात का प्रमाण है कि जयपुर अब अत्याधुनिक स्पाइन उपचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मरीजों के लिए भी भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here