राजधानी जयपुर में एक अगस्त को गूंजेंगे अनुराधा पौडवाल के कृष्ण भजन

0
35
Anuradha Paudwal's Krishna bhajans to resonate in the capital, Jaipur, on August 1st.
Anuradha Paudwal's Krishna bhajans to resonate in the capital, Jaipur, on August 1st.

जयपुर। गुलाबी नगरी की शाम एक अगस्त को कृष्ण भक्ति के रंग में रंगने जा रही है। गुप्त वृंदावन धाम की ओर से मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में पद्मश्री एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका अनुराधा पौडवाल का लाइव कृष्ण भजन कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में वे अपने लोकप्रिय कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय माहौल बनाएंगी।

भजन क्वीन के नाम से प्रसिद्ध अनुराधा पौडवाल चार दशक से अधिक समय से संगीत जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 9 हजार से अधिक गीत गाए हैं। बॉलीवुड में लंबी पारी के बाद उन्होंने स्वयं को भक्ति संगीत के लिए समर्पित किया और अब तक सैकड़ों भक्ति एल्बम जारी कर चुकी हैं।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास के अनुसार कॉन्सर्ट को लेकर जयपुर वासियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में अनुराधा पौडवाल अपनी सुरीली प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को कृष्ण भक्ति के रस में सराबोर करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here