बाइक सवार युवक ले भागा मोबाइल

0
449

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में एक युवक पेट्रोल पम्प पर पहुंचा और 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने के बाद वहां से एक मोबाइल उठाकर भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार नांगल लाड़ी निवासी नारायण लाल ने मामला दर्ज करवाया कि नांगल लाडी पेट्रोल पम्प पर एक युवक आया और उसने 100 रुपए का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद मौका देखकर युवक पेट्रोल पम्प से मोबाइल उठाकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here