मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने के मामले में 22 साल से फरार 5 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार

0
206

जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने मकान पर जबरन कब्जा करने के मामले में 22 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार 8 जून 2002 को गणगौर बाजार निवासी गिर्राज प्रसाद ने मामला दर्ज करवाया कि हेमन्त कुमार जैन ने परिवादी के मकान का ताला तोड़कर उस पर जबरन कब्जा कर लिया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरु कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

लेकिन आरोपी फरार हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी आधार पर साक्ष्य संकलन कर वारंटी हेमन्त कुमार जैन पुत्र विजय कुमार जैन निवासी किराएदार 3816 विष्णु मार्ग, गणगौरी बाजार, नाहरगढ़ रोड, जयपुर को ट्रेस व तस्दीक कर गिरफ्तार कर लिया।

देशी पिस्टल सहित एक बदमाश आया पुलिस गिरफ्त में

पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम और सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित एक बदमाश को धर-दबोचा और उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सीएसटी और सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष शर्मा निवासी पाटन जिला नीमकाथाना को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो मैगजीन जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बगरू ,सदर,प्रताप नगर और मानसरोवर थाने में कई मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here