अपहरण और मारपीट के मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

0
43
Accused, absconding for three years in a case of kidnapping and assault, arrested.
Accused, absconding for three years in a case of kidnapping and assault, arrested.

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट के एक पुराने मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को मोहित कुमार शर्मा को किशनगढ़ जिला अजमेर से गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि लंबित मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा के निर्देशन में जवाहर सर्किल थाना प्रभारी महेश चंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि मामला 15 अप्रैल 2023 का है, जब परिवादी गौरव गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि फोर्टिस हॉस्पिटल के पास चाय पीकर लौटते समय सफेद स्कॉर्पियो में आए कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और 50 हजार रुपए की मांग की। विरोध करने पर उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी उसे उसके फ्लैट पर ले गए, जहां से लैपटॉप, टीवी, होम थिएटर, मोबाइल फोन, नकदी और दस्तावेज लूट लिए। बाद में आरोपियों ने उसे पत्रिका गेट के पास छोड़ दिया। मामले में जवाहर सर्किल थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।

इस मामले में पहले ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि मुख्य वांछित आरोपी मोहित कुमार शर्मा फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपना मकान बेचकर लगातार ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और लगातार दो दिन तक पीछा कर उसे किशनगढ़ से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में जवाहर सर्किल थाना पुलिस की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here