जयपुर। सवाई माधोपुर में एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया की द्वारा सवाई माधोपुर के खण्डार तहसील के जैतपुर गांव में स्थित मदरसा दर्सगाह इस्लामी संस्थान में MEAM यंग सिटीजन ऑफ इंडिया सीज़न 3 के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में 7 टीम बनाई गई। एपीजे अब्दुल कलाम, हसत मोहनी, निखत जरीन, फातिमा शेख, बहादुर शाह जफर अल्लामा इकबाल और ज़ीनत महल।
मदरसा के बच्चों म जज्बा जबरदस्त था विजेता टीम अल्लामा इकबाल रही फर्स्ट रनर अप बहादुर शाह ज़फ़र सेकेंड रनरअप हसत मोहनी रही।महासचिव सारा इस्माईल ने कहा कि गांव के बच्चों का नज़रिया ओर समझ लाजवाब है हर सवाल का जवाब देने एक पल की देरी नहीं कर रहे थे इससे बच्चों की इंटेलिजेंस का पता चला कि गांव का बच्चे शहर के बच्चों से कही कम नहीं।सभी बच्चों का अनुशासन बेहतरीन था। टीचर्स ने काफी मेहनत की।
महासचिव सारा इस्माईल ने कहा कि मदरसे में पढ़ाई के बावजूद किसी से कम नहीं है जिसे तरह से जवाब दिए गए उससे लगता है कि इन बच्चों को सिर्फ काउंसलिंग की जरूरत है आगे चल कर समाज देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने लड़कियों के लिए कहा ये दौर बहुत खतरनाक होता जा रहा है बछिया लड़कियां और महिला तक सुरक्षित न है इसलिए ये जरूरी है कि लड़कियां अपनी हिफाज़त खुद करना सीखे मार्शल आर्ट सीखे।
मदरसा प्रिंसिपल खालिद खान ने कहा कि आवाम ए इंडिया टीम की सोच बहुत अच्छी है इससे बच्चों को कॉन्फिडेन्स मिलता है और शर्म दूर होती है ऐसे प्रोग्राम्स की बेहद जरूरत है।सभी विजेताओं को छोटा सा गिफ्ट दिया ओर सभी को प्रशस्ति पत्र दिए। मदरसा की पूरी टीम ने आवाम ए इंडिया चैनल और MEAM यंग सिटीजन ऑफ इंडिया का शुक्रिया अदा किया कहा बहुत शानदार प्रोग्राम रहा।



















