नर्सिंग काउंसिल में भ्रष्टाचार के आरोप: एसोसिएशन ने गवर्निंग बॉडी को सौंपा ज्ञापन

0
60
Allegations of corruption in the Nursing Council: Association submits memorandum to the governing body.
Allegations of corruption in the Nursing Council: Association submits memorandum to the governing body.

जयपुर। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) ने राजस्थान नर्सिंग काउंसिल की गवर्निंग बॉडी की बैठक से पहले अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश शर्मा सहित सभी 12 सदस्यों को ज्ञापन भेजकर नर्सिंग काउंसिल में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन और काउंसिल के घेराव की चेतावनी दी है।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में नियमों के विपरीत नियुक्तियां की गईं, नियमित एवं अनियमित अधिकारी-कर्मचारियों को मनमाने तरीके से बोनस और विभिन्न कार्यों के लिए भत्तों का भुगतान किया गया। साथ ही 12 मई 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम में नर्सों के नाम पर बाहरी लोगों को शामिल कर लाखों रुपये के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया है। संगठन ने इन सभी मामलों की प्रभावी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

संगठन ने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर चयनित 18 नर्सों को चिकित्सा विभाग स्तर पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड के प्रमाण-पत्र और शील्ड अब तक जारी नहीं किए गए हैं। इसे नर्सिंग कर्मियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की गई।

प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राणा, कार्यवाहक अध्यक्ष भूदेव धाकड़ और महामंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि यदि राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो प्रदेशभर के नर्सिंगकर्मी काउंसिल का घेराव कर आंदोलन शुरू करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here