परिचित ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

0
393

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में परिचित ने एक विवाहिता से दुष्कर्म किया।आरोपी युवक ने पीड़िता के अश्लील वीड़ियों बनाकर उन्हे वायरल करने व जान से मारने की धमकी देना शुरु कर दिया।लोकलाज के भय से पीड़िता चुप रहीं। लेकिन आए दिन की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी युवक के लिए आईटी एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसका परिचित था। इस कारण उसे बातचीत होती रहती थी। मई 2025 में आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीड़ियों बना लिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने वीड़ियों वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद से आरोपी आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। रोज-रोज की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को थाने ले जाकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here