वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पचास हजार रूपये के इनाम की घोषणा

0
689

जयपुर। रामगंज थाने में दर्ज मामले में वांछित चल रहे एक वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर की ओर से पचास हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि रामगंज थाने में दर्ज मामले में आरोपी तरुण निवासी रामगंज जयपुर वांछित चल रहा है। जिसकी काफी तलाश करने के बाद बावजूद नहीं मिलने पर उसकी सूचना देने पर पचास हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उपायुक्त उत्तर जयपुर का होगा।

वांछित आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच सौ रुपये के इनाम की घोषणा

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा,वैशाली नगर,चौमू,भांकरोटा थानों में दर्ज मामले में वांछित चल रहे आठ वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम की ओर से पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि जयपुर के विभिन्न थानों में दर्ज मामले में वांछित चल रहे आरोपितत सुरज कुमावत निवासी महेश नगर,विजय निवासी भांकरोटा जयपुर,भंवर कंवर निवासी शास्त्रीनगर, कल्लू खां निवासी संजय सर्किल,चेतन सिंह निवासी कालवाड, विनोद निवासी चुरू,छगनी निवासी बगरू और सूरज उर्फ सुरज्या निवासी हरमाड़ा जयपुर वांछित चल रहे है। जिनकी काफी तलाश करने के बाद बावजूद नहीं मिलने पर उनकी सूचना देने पर पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उपायुक्त पश्चिम जयपुर का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here