वांछित तीन अपराधियों पर एक-एक हजार रुपये इनाम की घोषणा

0
537

जयपुर। झोटवाडा, मुरलीपुरा और करधनी थाने में दर्ज मामले में वांछित चल रहे तीन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम की ओर से एक-एक हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) संजीव नैन ने बताया कि झोटवाड़ा,मुरलीपुरा और करधनी थाने में दर्ज मामले में वांछित चल रहे आशीष उर्फ सन्नी निवासी करधनी, सुनील यादव निवासी दाऊद जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुरलीपुरा और मुकेश कुमार बुनकर निवासी करधनी की काफी तलाश करने के भी नही मिले।

इन आरोपियों को जो कोई व्यक्ति गिरफ्तार करवायेगा या सही सूचना देगा। उस व्यक्ति को एक-एक हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएगे। इस पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here