गौ प्रेमियों ने लिया गौ आधारित प्राकृतिक कृषि से भारत को जैविक राष्ट्र बनाने का संकल्प

0
11
'Ek Shaam Gaumata Ke Naam' Bhajan Evening to be held on September 27.
'Ek Shaam Gaumata Ke Naam' Bhajan Evening to be held on September 27.

जयपुर। अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की ओर से टोंक रोड सांगानेर स्थित श्री वैदिक पादक शोध अनुसंधान केन्द्र में गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। देशभर से विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ, समाजसेवियों, गौपालकों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामना संदेश भेजकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिवस पर श्री पिंजरापोल गौशाला में गौमाता की सेवा की गई। वहीं श्री काल भैरव मंदिर परिसर में हवन, पूजन एवं अर्चन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह से शाम तक चले कार्यक्रम में 100 से अधिक गौप्रेमियों ने भाग लेकर गौसेवा की तथा गौ आधारित प्राकृतिक कृषि के माध्यम से भारत को जैविक राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

परिषद की राष्ट्रीय संयोजक मोनिका गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य गौ संरक्षण के साथ किसानों को विषमुक्त एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना, गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जैविक भारत के निर्माण के लिए जनजागृति लाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here