भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को मिलेगी नई मजबूती:मदन राठौड़

0
53
Arrival of BJP State General Secretary (Organization) Ajey Kumar will give new strength to the party: Madan Rathore
Arrival of BJP State General Secretary (Organization) Ajey Kumar will give new strength to the party: Madan Rathore

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में अजेय कुमार की नियुक्ति भाजपा संगठन के लिए खुशी और गर्व का विषय है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

शनिवार को जयपुर आगमन पर अजेय कुमार ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, संगठनात्मक प्रभारियों, मोर्चा पदाधिकारियों और विभिन्न अभियानों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की।

राठौड़ ने कहा कि अजेय कुमार ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन और समाज सेवा को समर्पित किया है। उनके अनुभव का लाभ राजस्थान भाजपा को मिलेगा और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा पहले से तैयार है तथा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राठौड़ ने कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जनसेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here