पांच साल से फरार पांच हजार का इनामी अरशद खान गिरफ्तार

0
34

जयपुर। वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने करीब पांच साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी अरशद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में वांछित था।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। जहां सिंधी कैंप थाने में दर्ज में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीसीपी पश्चिम कार्यालय की ओर से पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और लगातार प्रयास के बाद लुकमानुद्दीन और जुनैद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों से मिली जानकारी और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के तीसरे इनामी आरोपी अरशद खान को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अरशद को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में सिंधी कैंप थाने के हेड कांस्टेबल बुद्धराम और कांस्टेबल भागीरथ की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वंदना नरूला, सहायक उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, हेड कांस्टेबल बुद्धराम और कांस्टेबल भागीरथ शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here