एएसआई और हेड कांस्टेबल आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
32
ASI and Head Constable arrested while accepting a bribe of ₹8,000.
ASI and Head Constable arrested while accepting a bribe of ₹8,000.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सीकर जिले के रींगस थाना में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सांवताराम और हेड कांस्टेबल जयसिंह को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दुर्घटना के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा जब्त उसकी गाड़ी को छोड़ने की एवज में एएसआई सांवताराम 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इसके बाद एसीबी सीकर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार तथा पुलिस निरीक्षक सुभाष मील के नेतृत्व में ट्रैप दल का गठन किया गया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान एएसआई सांवताराम ने अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल जयसिंह के माध्यम से परिवादी से आठ हजार रुपए की रिश्वत प्राप्त करवाई। ट्रैप दल ने जयसिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि जांच में एएसआई सांवताराम की संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here