विवाहिता से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म

0
553

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक विवाहिता से मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने सामने है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस बताया कि ने करौली निवासी 33 वर्षीय एक महिला ने आरोपी विनोद खितौलिया सहित अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है कि आरोपित उसे सेक्टर 7 मालवीय नगर में ले गया। जहां पर उसने और उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब यह बात पुलिस को बताने की कही तो आरोपियों ने उसे पहले बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की।

जवाहर सर्किल सहायक पुलिस आयुक्त संजय शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि विनोद सहित कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उससे दोस्ती की। उसे अपने झांसे में लिया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची। जहां पर पीड़िता ने आप बीती पुलिस को बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। जल्द उसके 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here