July 27, 2024, 6:44 am
spot_imgspot_img

35 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

जयपुर। शिवदासपुरा थाना में परिचित युवक द्वारा एक विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी परिचित पति की गैरमौजूदगी में घर आया था। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह पति और बच्चों के साथ किराए से रहती है। एक ही गांव के होने के कारण आरोपी महेश शर्मा परिचित है।

पति के साथ उसका घर पर आना-जाना भी है। आरोप है कि 10 जनवरी की शाम वह घर पर अकेली थी। पति अपने काम पर गया था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति की गैरमौजूदगी में आरोपी महेश शर्मा घर आया था। घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की। पति को बताने पर आरोपी ने दोस्तों को बुलाकर भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बच्चों को मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

मालवीय नगर थाना इलाके में  होटल में एक अध्यापक द्वारा परिचित महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चों को पढ़ाने के लिए घर आने वाले अध्यापक ने बच्चों को मारने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल किया। इसके बाद होटल में ले गया, जहां पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला आरोपी अध्यापक ने उसके साथ  दुष्कर्म  किया। पीड़िता ने थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।


पुलिस ने बताया कि श्याम नगर निवासी 37 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह पति और बच्चों के साथ यहां रहती है। बच्चों को पढ़ाने के लिए महेश नगर निवासी अध्यापक राजेंद्र कुमार आता था। अध्यापक राजेंद्र कुमार ने बच्चों को मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। महिला ने आरोपी लगाया कि 10 जनवरी को  राजेंद्र उसे ब्लैकमेल कर मालवीय नगर स्थित एक होटल में ले गया, जहां पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म  किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शारीरिक-मानसिक से प्रताडित होकर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles