ऑटो चालक ने भागा महिला का मंगलसूत्र

0
359

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में ऑटो चालक ने महिला यात्री का मंगलसूत्र पार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार दीपविहार कॉलोनी निवासी सुमित्रा साहू ने मामला दर्ज करवाया कि उसने खातीपुरा तिराहे से घर जाने के लिए ऑटो किया।

ऑटो चालक कुछ दूर जाने के बाद वापस ऑटो स्टेशन की तरफ मुड़ गया और बोला की वह आगे नहीं जाएगा, वहां पर पुलिस है। इसके बाद आरोपी ने महिला को उतार दिया और वहां से चला गया। इसी दौरान जब महिला ने मंगलसूत्र संभाला तो वह नहीं मिला। इस पर पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here