कनक बिहारी मंदिर में भागवत कथा आज से

0
286

जयपुर। गलता गेट स्थित मंदिर श्री कनक बिहारी जी में ब्रह्म पीठाधीश्वर पद्मश्री नारायण देवाचार्य जी महाराज की स्मृति में 41 वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में 25 फरवरी से चार मार्च तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। खोजीद्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज और महंत सियाराम दास महाराज के सान्निध्य में व्यासपीठ से पातालपुरी पीठाधीश्वर बालक देवाचार्य महाराज अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक कथा श्रवण कराएंगे।

मंदिर के प्रवक्ता पं. राजकुमार चतुर्वेदी और ओम जी लाड़ीवाला ने बताया कि 25 फरवरी को सुबह आठ बजे राम मंदिर हीदा की मोरी रामगंज बाजार से कलश यात्रा रवाना होकर कनक बिहारी मंदिर पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here