भोलेनाथ सेवा समिति की आठवीं अमरनाथ यात्रा रवाना

0
34
Bholenath Seva Samiti's eighth Amarnath Yatra departs.
Bholenath Seva Samiti's eighth Amarnath Yatra departs.

जयपुर। भोलेनाथ सेवा समिति की ओर से भगवान भोलेनाथ की आठवी अमरनाथ यात्रा बुधवार को सुबह शास्त्री नगर स्थित पानी की टंकी से भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना हुई । शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज और श्री सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने ध्वज पूजन कर यात्रा को रवाना किया। भोलेनाथ सेवा समिति के गिर्राज साहू ने बताया कि रामजीलाल शर्मा, महंत मनोहरदास महात्यागी, अमित खंडेलवाल, अनिल शर्मा अन्य ने यात्रा के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की कामना करते हुए प्रथम पूज्य गणेश जी को ढोक दी।

इसके बाद हर हर महादेव के साथ यात्री बसों में बैठे। यात्रियों के परिजनों ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। अन्य स्थानों पर भी यात्रियों का स्वागत किया गया यात्री गोवर्धन, वृंदावन, हरिद्वार, देहरादून सहस्त्रधारा,चंडीगढ़, पंचकूला, मनसा माता, हिमाचल प्रदेश में चिंतपूणी माता, ज्वाला माता, जम्मू पहुंचेंगे। बालटाल मार्ग से अमरनाथ बाबा के दर्शन करेंगे। वापसी में वैष्णो देवी, नाग देवता मंदिर, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, इच्छापूर्ण हनुमान जी, खाटूश्याम जी, रींगस वाले जी भैंरूजी के दर्शन कर जयपुर लौटेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here