बस का इंतजार कर रहे युवक का मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार

0
326

जयपुर। लाल कोठी थाना इलाके में बस का इंतजार कर रहे युवक का बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी कराई । लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल जगदीश ने बताया महावीर नगर दुर्गापुरा निवासी अवधेश दाधिच गुरुवार सुबह 10 बजे अमजेरी गेट बस स्टैण्ड पर बस के इंतजार में खड़ा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर उसे धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया।

लेकिन तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाश कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गए। घबराहट में पीड़ित बाइक के नंबर भी नहीं देख पाया। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here