January 17, 2025, 7:09 am
spot_imgspot_img

भाजपा युवा मोर्चा भजनलाल सरकार की योजनाओं के संदेश वाली पतंगों का आमजन में करेगा वितरणः मदन राठौड़

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित पतंगों का विमोचन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सरकार की योजनाओं वाली पतंगों के विमोचन के बाद युवा मोर्चा के कार्य की प्रशंसा की।

राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक साल में विकास की नई इबारत लिखी है, ऐसे में उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठ सतत रूप से प्रयासरत है। भाजपा युवा मोर्चा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी की टीम द्वारा पतंग महोत्सव के माध्यम से सरकार की योजनाओं को आमजन के घरों में पहुंचाने का प्रयास भी सराहनीय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं को पतंगों पर प्रिंट किया गया है। युवा मोर्चा की ओर से पतंगों पर आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रिंट करवाया है। पतंग विमोचन कार्यक्रम के दौरान जयपुर शहर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास‘‘ के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, शहर प्रभारी नरेश बंसल, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, कमल स्वामी सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जयपुर शहर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी ने बताया कि राजधानी जयपुर में पतंग महोत्सव युवाओं की पहली पसंद है, ऐसे में युवाओं के बीच भाजपा सरकार की योजनाओं को ले जाने के लिए युवा मोर्चा जयपुर शहर की ओर से पतंग पर भाजपा की योजनाएं अंकित कर उनका वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पतंगों का निरीक्षण किया और युवा मोर्चा के कार्य की प्रशंसा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles