भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर 10 अक्टूबर को रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0
40

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव के अवसर पर भूमिका फाउंडेशन, जयपुर की ओर से जनसेवा के उद्देश्य से विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल, जवाहर कला केंद्र, जेएलएन मार्ग, जयपुर में आयोजित होगा।

शिविर में आमजन के लिए विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

भूमिका फाउंडेशन की अध्यक्ष रजनी मीरवाल एवं मुख्य संयोजक जिनेश कुमार जैन ने शहरवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here