जयपुर। राजस्थान की शाही मेहमाननवाज़ी और आधुनिक आयोजन क्षमता का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। एसोसिएशन ऑफ इवेंट एंटरप्रेन्योर्स (एईई) द्वारा आयोजित ‘इवोक 2026 – द्वितीय संस्करण’ का आयोजन 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक जयपुर में होगा।
8 अक्टूबर: एक्सपो और फ्रीक्वेंसी – द अल्टीमेट डीजे नाइट
इवोक का आगाज होटल मैरियट में सुबह 11 बजे उद्घाटन और पोस्टर लॉन्च के साथ होगा। दिनभर इवेंट एंड वेडिंग एक्सपो, बी2बी मीटिंग्स और नेटवर्किंग सेशंस होंगे।
शाम को ज़ी स्टूडियोज में ‘फ्रीक्वेंसी – द अल्टीमेट डीजे नाईट’ का आयोजन होगा। इस हाई-एनर्जी नाईट को लीजेंड डीजे अकील हेडलाइन करेंगे, जिनके साथ डीजे आर नेशन (चंडीगढ़), डीजे हिमानी सिंह (मुंबई), डीजे जेनी (कोलकाता), डीजे अनामिका (चंडीगढ़), डीजे रविश (जयपुर) और सोनम छाबरा (दिल्ली) अपनी बीट्स पर जयपुर को झुमाएंगे।
9 अक्टूबर: पोलो मैच और लाइव म्यूजिक नाइट
दूसरे दिन शाही अनुभव का दिन होगा। शाम 7 बजे राजस्थान पोलो ग्राउंड में ‘द पोलो रॉयल’ का आयोजन होगा, जिसमें महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह खुद मैदान में खेलते नजर आएंगे।
इसी दिन शाम को मशहूर सिंगर शीबानी कश्यप की लाइव परफॉर्मेंस भी होगी, जो नेटवर्किंग नाईट को सूफी और बॉलीवुड के रंग से सजाएंगी।
10 अक्टूबर: जयगढ़ फोर्ट में भव्य समापन और बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाखरी
तीन दिवसीय आयोजन का ग्रैंड फिनाले ऐतिहासिक जयगढ़ फोर्ट में होगा। समापन समारोह की मुख्य आकर्षण होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाखरी, जो अपनी परफॉर्मेंस से शाम में ग्लैमर और ग्रूव का तड़का लगाएंगी।
आयोजकों के अनुसार, ‘इवोक 2026’ केवल एक एक्सपो नहीं, बल्कि बिजनेस, नेटवर्किंग, और शाही अनुभवों को एक मंच पर लाने वाला जयपुर इवेंट फेस्टिवल (जेईएफ) है।



















