बाइर्क्स दो महिलाओं से छीन ले गए पर्स-मोबाइल

0
291

जयपुर। शहर में बाइर्क्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मालवीय नगर थाना इलाके में बाइर्क्स गैंग ने दो महिलाओं को शिकार बनाया। हंस मार्ग मालवीय नगर निवासी नरेंद्र अग्रवाल ने मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि शीलू अग्रवाल बाजार से घर आ रही थी।

घर के नजदीक पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल व पर्स छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडिता कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। घटना के पीडिता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दूसरी घटना में हरि मार्ग मालवीय नगर निवासी 60 वर्षीय भगवंती वासवानी ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार जा रही थी। करधनी शॉपिंग सेंटर के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर पर्स छीनकर ले गए। पर्स में मोबाइल और 1000 रुपए रखे थे। घटना के बाद पीडिता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here