तीन साल से फरार 5 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार

0
64

जयपुर। कोटखावदा थाना पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तकनीकी शाखा से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जयपुर से दबोच लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू के सुपरविजन तथा कोटखावदा थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तकनीकी शाखा की सहायता और सूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम (44) पुत्र दाऊद, निवासी वार्ड नंबर 9, मस्जिद के पास, थाना नूंह, जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here