बच्चों ने समझाया हनुमान चालीसा का अर्थ

0
44
Children Explained the Meaning of the Hanuman Chalisa
Children Explained the Meaning of the Hanuman Chalisa

जयपुर। हर घर में हो अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ अभियान के तहत सांभरलेक स्थित सेठ हरिकिशन सोमानी आदर्श विद्या मंदिर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कक्षा 7 के विद्यार्थी शैलेश कुमावत और कनिष्क वर्मा ने स्वयं आगे आकर चौपाइयों का अर्थ सहित पाठ कराया। दोनों ने सरल भाषा में अर्थ समझाते हुए प्रस्तुति दी।

इस मौके पर प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज ने दोनों विद्यार्थियों को 500-500 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का केवल पाठ ही नहीं, बल्कि उसका अर्थ समझना भी जरूरी है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अंधविश्वास दूर होता है।

उन्होंने नियमित पाठ के लाभ बताते हुए कहा कि इससे एकाग्रता बढ़ती है और विद्यार्थियों का तनाव कम होता है। कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश दायमा, प्रधानाध्यापक भगवान सहाय कुमावत, हेम कंवर, संजय शर्मा, भंवरलाल कुमावत, मनोज कुमार, मुकेश वाल्मीकि सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here