July 27, 2024, 7:40 am
spot_imgspot_img

संगणक भर्ती एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा रविवार को होगी आयोजित

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रविवार को संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2023 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन होगा। रविवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जयपुर शहर के 152 केंद्रों पर आयोजित होने वाली संगणक भर्ती परीक्षा में 51 हजार 348 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। वहीं दोपहर 3 बजे से 4ः30 बजे तक जयपुर शहर के 95 केंद्रों पर आयोजित होने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा में 29 हजार 821 उम्मीदवार पंजीकृत हैं।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो कि 2 मार्च तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य करेगा। वहीं 3 मार्च को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि संगणक भर्ती परीक्षा के लिए 57 उप समन्वयक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा के 38 उप समन्वयक की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles