जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (उत्तर) डीएसटी ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है और उनके पास से तीन पिस्टल मय मैगजीन बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने जयपुर शहर मे चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए जितेश उर्फ जीतू निवासी केलवा जिला दौसा को थाना इलाके में स्थित लांगडियावस रोड से गिरफ्तार किया है और उसके तीन पिस्टल मय मैगजीन जब्त की है। पुलिस आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में बारे में पूछताछ कर रही है।



















