July 27, 2024, 7:23 am
spot_imgspot_img

ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण: चंपालाल गेदर

जयपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रविवार सुबह महावीर स्कूल सी स्कीम जयपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के लक्ष्मण ओबीसी सामाजिक सम्मेलन, ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया कार्यशाला और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओबीसी वर्ग के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ओबीसी सामाजिक सम्मेलन के माध्यम से ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने कहा कि विगत 05 मार्च से देशभर में ओबीसी सामाजिक सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं।

राजस्थान में लगभग 400 से अधिक ओबीसी सामाजिक सम्मेलन आयोजित किये गये हैं। कल जयपुर में आयोजित होने वाले ओबीसी सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में डॉ. के. लक्ष्मण के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टांक, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सोशल मीडिया,आईटी और मीडिया के जिला प्रभारी मौजूद रहेंगे।

मंच पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं सामाजिक सम्मेलन के संयोजक महेन्द्र पंवार, प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, सुनील कुमावत, प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी, प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत और कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles