जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने पार्कों, शूटिंग अकादमियों और घरों के बाहर खड़ी कीमती साइकिलें चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की आठ साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि करधनी थाना पुलिस ने पार्कों, शूटिंग अकादमियों और घरों के बाहर खड़ी कीमती साइकिलें चोरी करने वाले एक शातिर चोर
सुदीप कुमार (25) निवासी सालगोनी जिला पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) हाल निवासी करधनी जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल आठ चोरी की साइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने ये साइकिलें किन-किन क्षेत्रों से चोरी की थीं और उन्हें कहां बेचने की योजना थी। इस कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल अजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल गजानंद, बाबूलाल और मुकेश कुमार शामिल रहे।



















