सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

0
39
Cunning Thief Targeting Vacant Houses Arrested
Cunning Thief Targeting Vacant Houses Arrested

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में इलाके के तीन अन्य सूने मकानों में भी चोरी करना कबूल किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर मोहम्मद आरिफ (32) निवासी किशनगढ़ जिला अजमेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के तीन अन्य सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करना भी स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। संभावना है कि पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here