मैरिज गार्डनों में चोरी करने वाला शातिर चोर व जेवर खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

0
31
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने मैरिज गार्डनों में शादी समारोह के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर और चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी ज्वेलरी बरामद की है। मुख्य आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और पूछताछ में कई अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी विकास कुमार सैनी (26) पुत्र बंशीधर माली निवासी ढाणी गौरूवाला, बबई (झुंझुनूं) हाल निवासी हंस विहार, मांग्यावास (जयपुर) है। वहीं चोरी का माल खरीदने के आरोप में मुकेश सोनी (43) पुत्र कांता किशोर सोनी निवासी आचार्यों का रास्ता, मोदी खाना (कोतवाली क्षेत्र) को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मानवेंद्र सिंह राजावत निवासी सवाई माधोपुर हाल निवासी वाटिका (जयपुर) ने 25 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23 जून को उनके साले की शादी मानसरोवर स्थित किरण पैराडाइज मैरिज गार्डन में थी। रात करीब एक बजे वह और उनकी पत्नी भोजन करने गए थे। इस दौरान कमरे में रखे पर्स से किसी ने सोने-चांदी के आभूषण और 8 से 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

चोरी हुए सामान में रखड़ी, बाजूबंद, कान के टॉप्स, नथ, कांटा, चांदी की दो अंगूठियां और बिछिया सेट शामिल थे। मामले में पत्रकार कॉलोनी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वारदात के तरीके के आधार पर संदिग्ध विकास सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार मुकेश सोनी को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपूर्ण ज्वेलरी बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार विकास सैनी शातिर अपराधी है। इससे पहले भी पत्रकार कॉलोनी थाने के एक अन्य चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार कर करीब 3 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। पूछताछ में उसने कई अन्य चोरी की वारदातें करना भी स्वीकार किया है, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं गिरफ्तार सुनार मुकेश सोनी के खिलाफ भी पूर्व में मानक चौक और कोतवाली थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी उदय सिंह यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार, रामस्वरूप, दिनेश कुमार तथा तकनीकी शाखा के हेड कांस्टेबल लोकेश की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here