पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर

0
39
Cunning vehicle thief nabbed by police
Cunning vehicle thief nabbed by police

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन दुपहिया वाहन (मोटरसाइकिल) बरामद किए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि विश्वकर्मा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर रामकिशन उर्फ कृष्ण (37) निवासी माजरा रावत, थाना बानसूर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ जयपुर, नागौर, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ सहित विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल करण सिंह एवं कांस्टेबल कमल सिंह की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here