जयपुर। सिंधी कैंप थाना इलाके में होटल से ठहरे एक युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने बैंक अकाउंट हैक कर 6 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित को वारदात की जानकारी उसके मोबाइल पर आए मैसेज से चली।
जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मैसेज मे जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बीकानेर के गजनेर में रहने वाला सतवीर उपाध्याय 37 अपने किसी काम से 23 अप्रैल को जयपुर आया हुआ था और सिंधी कैंप इलाके में एक होटल में ठहरा। होटल में रुम लेने पर उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात युवक का कॉल आया।
शातिर बदमाश ने खुद को बैंक ऑफिसर बनया और पीड़ित को बातों में फंसा कर बैंक अकाउंट्स की डिटेल ले ली। जिसके कुछ ही देर बाद पीड़ित के चारों बैंक खातों से 6 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित वारदात के बाद गजनेर थाने पहुंचा।
जहां से पुलिस ने जीरों नंबर की एफआईआर दर्ज कर 29 अप्रैल को सिंधी कैंप थाना पुलिस के सुपुर्द कर दी। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



















