उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सीकर रोड हादसे के घायलों से सीकेएस अस्पताल में की मुलाकात

0
38
Deputy Chief Minister Diya Kumari met with the injured victims of the Sikar Road accident at CKS Hospital.
Deputy Chief Minister Diya Kumari met with the injured victims of the Sikar Road accident at CKS Hospital.

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायलों से सीकेएस अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं घायलों एवं उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here