July 27, 2024, 6:44 am
spot_imgspot_img

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया की नामांकन सभा को करेंगी संबोधित

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी की नामांकन सभा में शामिल होंगी। इस दौरान सुबह 11ः15 बजे नामांकन सभा स्थल पर पहुंचेगी और सभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद दोपहर 1ः15 बजे टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया की नामांकन सभा को संबोधित करेंगी। नियत कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे टोंक में भाजपा पदाधिकारियों और चुनाव प्रमुखों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के पश्चात जयपुर के लिए रवाना होंगी।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मंगलवार सुबह 9 बजे जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होंगे और अजमेर लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles