July 27, 2024, 7:29 am
spot_imgspot_img

घुमंतू समाज के श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या में रामलला के दर्शन

जयपुर। घुमंतु जाति उत्थान न्यास-जयपुर महानगर की घुमंतु तीर्थ योजना के अंतर्गत राजधानी की विभिन्न घुमंतु बस्तियों के सौ महिला-पुरुषों का शुक्रवार को रवाना हुआ जत्था शनिवार को अयोध्या पहुंच गया। सभी यात्रियों ने सबसे पहले राम घाट पर सरयू नदी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद कारसेवकपुरम् होते हुए राम लला के दर्शन किए।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बाल स्वरूप के दर्शन कर सभी यात्रियों की आंखे छल छला आई। जत्थे में शामिल महेन्द्र कुमार ज्योतिषी ने बताया कि अयोध्या जाकर रामजी के दर्शन करने की इच्छा बचपन से थी। जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालु पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। सभी ने वातानुकूलित बसों से निशुल्क यात्रा करवाने और रहने, भोजन, दर्शन की सभी शानदार व्यवस्थाएं करने के लिए घुमंतु जाति उत्थान न्यास-जयपुर महानगर का आभार प्रकट किया।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद तो रहा ही नहीं जा रहा था। आज मन की इच्छा पूरी हुई है। राम लला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी, जानकी महल, दशरथ महल का भ्रमण कर जत्था मथुरा और वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर रवाना हो गया।

घुमंतु जाति उत्थान न्यास-जयपुर महानगर प्रमुख राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और वृंदावन बिहारी लाल के दर्शन कर जत्था सोमवार सुबह जयपुर लौट आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles