जयपुर। वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के बिजनेस यूनिट – आयशर ट्रक्स एंड बसेज – ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए आयशर प्रो एक्स स्मॉल ट्रक श्रृंखला के लिए जयपुर में अपनी विशेष डीलरशिप का उद्घाटन किया है। सीकर रोड के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित यह विश्वस्तरीय सनशाइन ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड की 3एस डीलरशिप को सर्वश्रेष्ठ ग्राहक सेवाएं देने और वाहन खरीदने से लेकर उसकी सर्विसिंग करवाने तक के पूरे अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए ही विशेष रूप से डिजाईन किया गया है।
8600 वर्ग फीट में फैली इस सुविधा में कई सर्विस बे, विशाल प्रदर्शन स्थान, ग्राहक और चालक स्वागत कक्ष, और ग्राहकों के साथ निर्बाध संवाद और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपयोगिता क्षेत्र मौजूद है। इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले के साथ यह डीलरशिप वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को देती है प्रो एक्स रेंज की एक-एक बारीकी और विशेषता को गौर से देखने-समझने का मौका और आयशर के जुड़े हुए ग्राहक-केन्द्रित मोबिलिटी सिस्टम को अनुभव करने का अवसर।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए वीईसीवी के एससीवी – सेल्स एंड मार्केटिंग और एसवीपी, अभिषेक चौधरी ने बताया कि “आयशर प्रो-एक्स रेंज को विशेष रूप से आधुनिक लास्ट माइल लॉजिस्टिक्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिसमें दक्षता, कुशलता, चालकों के आराम और अपटाइम पर विशेष ध्यान दिया गया है। अपने 3 ईंधन-कुशल पॉवरट्रेन्स, 100% कनेक्टेड वाहनों और अनेक कॉन्फ़िगरेशन सुविधाओं के साथ प्रो एक्स वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए पेश करता है एक मज़बूत और लाभदायक व्यावसायिक समाधान। हम सनशाइन ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड का आयशर परिवार में स्वागत करते हैं, जो जयपुर क्षेत्र में हमारे मूल्यवान ग्राहकों तक आयशर प्रो एक्स का अनुभव उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए वीईसीवी के कस्टमर सर्विस और नेटवर्क स्ट्रेटेजी के एसवीपी सुमित देवन, ने बताया कि “जयपुर एक बेहद महत्वपूर्ण व्यावसायिक और लॉजिस्टिक हब है, जहां मैन्युफैक्चरिंग, औद्योगिक और माल परिवहन की गतिविधियां एफएमसीजी, ऑटो कॉम्पोनेंट्स, कपड़ा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में संचालित होती हैं। इस समर्पित आयशर प्रो एक्स डीलरशिप के उद्घाटन के साथ, हम इस क्षेत्र के बढ़ते परिवहन और आखिरी बिंदु तक डिलीवरी के समाधानों को सुधारने में अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं। यह केंद्र ग्राहकों को तेज़ सेवा और समाधान देने, अपटाइम सपोर्ट देने और परेशानी-मुक्त खरीददारी का अनुभव उपलब्ध कराने के लिए ख़ास तौर पर डिजाईन किया गया है।”
यह नई आयशर प्रो एक्स डीलरशिप ग्राहकों और फ्लीट संचालकों को क्षेत्र में बेहतरीन सेवा देगी। क्षेत्र के सभी बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक क्लस्टर जैसे कि इंजीनियरिंग, ऑटोपार्ट्स, स्टील, एफएमसीजी, टेक्सटाइल, पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों के समीप होने से, यह डीलरशिप जयपुर के तेज़ी से बढ़ते लॉजिस्टिक्स और ट्रेड इकोसिस्टम के केंद्र में स्थापित है। यह फैसिलिटी ऐसे स्थान पर स्थापित की गई है जहां मैन्युफैक्चरिंग, थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक, एफएमसीजी, वितरण और स्थानीय सप्लाई चेन को सेवाएं देने वाले सभी व्यापारियों को सुविधा हो सके।
इस 3एस फैसिलिटी में सेल्स, सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट एक छत के नीचे मिलेंगे, जहां आयशर के सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर का सहयोग भी मिलेगा और अपटाइम बढाने और सुचारू संचालन के लिए यहां विशेष सुविधाएं भी हैं। इससे क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर और फ्लीट मालिकों को आयशर के नए, कम ईंधन खर्च करने वाले और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वाहन आसानी से मिल सकेंगे, जिससे कंपनी के माल परिवहन को अधिक आसान, तेज़ और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य को बढ़ावा मिलता है।
पहले दिन से डिजिटल और ग्राहक-केंद्रित, यह डीलरशिप पेश करती है एक इंटरैक्टिव कस्टमाइजेशन जोन, जो ग्राहकों को अपने वाहनों को कार्गो बॉडी की ज़रूरतों, लोड डेक विकल्पों, ईंधन आवश्यकताओं और कलर की पसंद के अनुरूप बनवाने की सुविधा देगा। इससे ग्राहकों को अपनी आवश्यकतानुसार वाहन और सुविधाएं चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी। प्रशिक्षित तकनीशियन, आधुनिक सेवा और सहायता के टूल्स और ग्राहकों से लगातार संपर्क बनाए रखने का जरिया, तेज़ डिलीवरी और निर्बाध स्वामित्व अनुभव सुनिश्चित करेंगे।
इस केंद्र पर ईवी चार्जिंग की सुविधा, समर्पित ईवी बे और प्रशिक्षित ईवी मैकेनिक और तकनीशियन मिलेंगे, जो भविष्य के परिवहन की आवश्यकताओं के लिए आयशर की तैयारी को दर्शाता है। इसके अलावा, ग्राहकों की सुविधा के लिए घर पहुंच सेवा देने वाली ईओएस वैन और ईओएस बाइक की व्यवस्था भी यहां रखी गई है और जीपीएस आधारित ब्रेकडाउन सहायता भी उपलब्ध है, जिससे वाहन खराब होने पर तुरंत मदद मिल सके और अपटाइम बरकरार रहे।



















